हंसराज शर्मा बलरामपुर
अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार शुक्ला ने हरी झंडी दिखा रवाना किया मतदाता जागरूकता बाइक रैली
जिला प्रबंधक सीएससी ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया के तत्वाधान में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
बलरामपुर। मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग किए जाने के प्रति जागरूक किये जाने के उद्देश्य से जनपद के सीएससी संचालकों द्वारा मतदाता जागरूकता बाइक रैली निकाली गई । मतदाता जागरूकता बाइक रैली को अपर जिलाधिकारी/उप जिलानिर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मतदाता जागरूकता बाइक रैली द्वारा विभिन्न स्थानों पर घूम कर लोगों को मताधिकार का प्रयोग अवश्य किए जाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहिद अहमद, लोकेश प्रताप यादव जिला प्रबंधक सीएससी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।