कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर
चौरी चौरा क्षेत्र में उत्सव की भांति मनाया गया स्व० अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन
देश की तरक्की भाजपा की देन : आनंद शाही
गोरखपुर,चौरीचौरा। देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन शुक्रवार को सरदारनगर क्षेत्र के तमाम गांवों व कस्बों में उत्सव की भांति मनाया गया । इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का किसानों को सम्बोधित भाषण भी एलइडी टीवी लगा कर सुनवाया गया ।
जिला सहकारी बैंक शाखा सरदारनगर द्वारा साधन सहकारी समिति सरैया परिसर में हियुवा के जिला प्रभारी आनंद शाही के नेतृत्व में उपस्थित सैकड़ों किसानों व बैंक के अधिकारियों ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन सुशासन दिवस के रुप में उत्सव की भांति मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हियुवा के जिला प्रभारी आनंद शाही ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज जो भी देश की तरक्की दिखाई दे रही है, वह देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व अटल बिहारी की देन है । पूरे देश को सड़कों से जोड़ने से लेकर विश्व पटल पर भारत को बुलंदी के रास्ते पर ले जाने का काम अटल जी की देन है । आज उन्हीं के बताए हुए मार्ग पर चलकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य देश के किसानों को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने का काम कर रहे हैं ।
आज देश का विपक्ष किसानों को सही बात बताने की जगह बर्गला रहा है जिसे हमारे देश के सम्मानित किसान भलीभांति समझ रहा है । कार्यक्रम का संचालन जिला सहकारी बैंक शाखा सरदारनगर के वरिष्ठ प्रबंधक शशिभूषण सिंह ने किया । इस अवसर पर शाखा प्रबंधक राजेश कुमार कन्नौजिया, कैशियर अरुण मिश्रा, श्री राम, समिति के सचिव कोमल प्रसाद, साधन सहकारी समिति बघाड के सचिव विजेन्द्र उपाध्याय, मृत्युन्जय शाही, राजेश्वर मल्ल, हियुवा के जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय, नगर अध्यक्ष अवधेश जायसवाल, भाजपा के युवा नेता देवेन्द्र सिंह, श्रवण तिवारी बूथ अध्यक्ष, अष्टभूजा चौधरी, पूर्व ग्राम प्रधान राधेश्याम गुप्ता,नन्हे सिंह,सत्यवान चौधरी,
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।