किसानो के लिये लागू एमएसपी को कानून बनाये केन्द्र सरकार। जयराम पान्डेय - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 3 December 2020

किसानो के लिये लागू एमएसपी को कानून बनाये केन्द्र सरकार। जयराम पान्डेय

कैलाश सिंह विकास वाराणसी

किसानो के लिये लागू एमएसपी को कानून बनाये केन्द्र सरकार। जयराम पान्डेय


वाराणसी। लोक दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम पान्डेय ने कहा की पिछ्ले एक सप्ताह से दिल्ली की चतुर्दीक सीमाओ पर लाखो किसान विभिन्न किसान संगठनो के नेतृत्व मे घेरा डालो डेरा डालो की तर्ज़ पर आन्दोलन रत है। केन्द्र सरकार द्वारा तीन माह पुर्व लोक सभा व राज्य सभा मे तीन कृषि विधेयक को पास करा लिया था।
   जयराम पान्डेय ने कहा की उक्त तीनो कृषि विधेयक मे किसानो को दिये जा रहे एमएसपी का लिखित जिक्र नही किया गया है जो किसानो के साथ छल है। यदि मौखिक एमएसपी प्रथा लागू रही तो किसान एमएसपी से कम दर पर अपनी उपज निजी ब्यपरियो को बचने पर मजबुर होंगे। इस लिये एमएसपी को कानूनी रूप से लागू किया जाये ताकि व्यापारी एमएसपी दर से कम कीमत पर किसानो के उपज न खरीद सके।
   उन्होने कहा की उक्त कृषि विधेयक मे कृषि के निगमीकरण और अनुबंध खेती कानून से किसान अपने ही खेत मे मज़दूर बन कर रह जायेगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।