इंडियनऑयल ने शुरू किया ‘भरो तेल जीतो कार’ अभियान - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 8 December 2020

इंडियनऑयल ने शुरू किया ‘भरो तेल जीतो कार’ अभियान

कैलाश सिंह विकास वाराणसी


इंडियनऑयल ने शुरू किया ‘भरो तेल  जीतो कार’ अभियान

8 दिसंबर 2020: इंडियनऑयल, जो देश में पेट्रोलियम ईंधन का सबसे बड़ा खुदरा विक्रेता है, ने आज वाराणसी में ‘भरो तेल जीतो कार’ अभियान शुरू किया। इंडियनऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और राज्य प्रमुख, उत्तर प्रदेश कार्यालय-1, डॉ. उत्तीय भट्टाचार्य ने बसहि स्थित इंडियनऑयल पंप  कुमार फिलिंग स्टेशन पर  इस अभियान का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। उद्घाटन के समय श्री समरेश कुमार, महाप्रबंधक (अभियांत्रिकी), उत्तर प्रदेश कार्यालय-1, श्री दीपक कुमार सिन्हा, मुख्य मण्डल प्रबंधक, वाराणसी मण्डल कार्यालय भी मोजूद रहे। 
‘भरो तेल जीतो कार’ अभियान 31 दिसम्बर, 2020 तक चलेगा। 31 दिसम्बर तक इंडियनऑयल के पेट्रोल पम्पों (रिटेल आउटलेट) से एक ही बिल पर रु. 400/- या इससे अधिक की राशि का पेट्रोल/डीजल (ईंधन) खरीदने पर,  अंतिम ड्रॉ निकलने पर भाग्यशाली ग्राहक को एक ब्रांड-नई एसयूवी कार का बम्पर पुरस्कार जीतने का मौका  मिलेगा। इसके अतिरिक्त 100 दैनिक विजेता 100 रुपए प्रत्येक एक्स्ट्रारिवार्ड्स (XtraRewards) पॉइंट्स के रूप में तथा 25 साप्ताहिक विजेता रुपए 5000 प्रत्येक एक्स्ट्रारिवार्ड्स (XtraRewards) पॉइंट्स के रूप जीतेंगे | अन्तिम ड्रॉ में 16 विजेताओं को बाइक जीतने और 4 विजेताओं को कार जीतने का मौका मिलेगा। इसमें भाग लेने के लिए, ग्राहकों को 9052155555 पर एक पूर्व-निर्धारित प्रारूप (डीलर कोड <space> बिल  नंबर <Space> बिल रकम) में एक साधारण एसएमएस भेजना होगा। प्रति मोबाइल नम्बर से केवल दो एसएमएस प्रतिदिन ही लकी ड्रॉ की प्रविष्टि हेतु स्वीकार किए जाएँगे। 
इस अवसर पर डॉ. उत्तीय भट्टाचार्य ने कहा कि, “इंडियनऑयल ने हमेशा ग्राहकों को सर्वोपरि समझा है और इसी सिद्धान्त पर विश्वास किया है।मुझे विश्वास है कि इस अभियान और इस तरह की कई और पहलों के साथ, अधिक से अधिक ग्राहक इंडियनऑयल परिवार का हिस्सा बनेंगे और हमें अपनी सेवा करने का अवसर देंगे।”
भारत की ऊर्जा के रूप में, इंडियनऑयल के पास भारत के पेट्रोलियम उत्पादों के बाजार में लगभग आधा हिस्सा है। वाराणसी मण्डल कार्यालय में लगभग 500, उत्तर-प्रदेश में 5000 से अधिक तथा भारत में 30,000 से अधिक पेट्रोल पम्प इंडियनऑयल के ही हैं, जो ‘हर दिल में हर हिस्से में’  के सिद्धान्त पर लगातार कार्य कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।