बेल्थरारोड /बलिया (माइकल भारद्वाज)-
भागीदारी संकल्प मोर्चा के संकल्प पत्र में होगा नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा: ओमप्रकाश राजभर
बलिया जनपद के बेल्थरारोड विधानसभा के असढि़या गांव में गरीब, मजदूर ,किसान ,पिछड़ा अल्पसंख्यक, दलित समाज को संबोधित करते हुए सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हम गुलामों को गुलामी का एहसास कराने आए थे, कल तक लोग अंग्रेजों के गुलाम थे ,आज नेताओं के गुलाम है। चुनाव आता है तो यह नेता हमारी आपके बीच आते हैं और अच्छे -अच्छे भाषण सुनाकर वोट ले लेते हैं। जब गरीब ,मजदूर ,वंचित समाज को शिक्षा की जरूरत है तब इन्हें ना सदन में बोलने की हिम्मत है, ना चर्चा करने की। इनको रोजगार की जरूरत है ,इनको शिक्षा की जरूरत है ,इनको नौकरी की जरूरत है ,जो बच्चे पढ़ लिख रहे हैं। इन बिंदुओं पर जीत के जाने के बाद लोग मंत्री तक बन जाते हैं लेकिन एक बार भी नहीं बोलते ।तो हम गांव गांव जाकर गरीब ,कमजोर लोगों को जगा रहे हैं ।
" जब से जागो तभी से सवेरा है "
जिस दिन से यह जाग जाएंगे उस दिन लखनऊ ,दिल्ली की पंचायत में चर्चा शुरू हो जाएगी।
श्री राजभर ने कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा के संकल्प पत्र में पहला काम नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा होगी ।जिसके मां बाप अपने बेटे को विद्यालय नहीं भेजेंगे उस मां-बाप को मैं जेल भेज दूंगा। फ्री में दवाई ,कॉपी कलम, कपड़ा सारी व्यवस्था फ्री में होगा और समान शिक्षा भी लागू होगा। गंभीरतम अंदाज में ऊर्जा से लबरेज आवाज में श्री राजभर ने कहा कि 'हम बल्ब बदलने की बजाय ट्रांसफार्मर ही बदल देना चाहते हैं'। हम उत्तर प्रदेश में सरकार बनाकर पूर्ण रूप से शराब बंदी लागू करना चाहते हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।