बलिया/रतसर (माइकल भारद्वाज)-
BALIA जनता का सेवक हूं, सेवा करना हमारा धर्म है, जनता हमारी डियर है और मेरे ख़ातिर हर दिन हैप्पी न्यू इयर है: पवन सिंह चेयरमैन प्रत्याशी रतसर कलां
बलिया।जब से जनपद बलिया की रतसर कलां नगर पंचायत बनी है तब से राजनीतिक गलियारे में हलचल सी उमड़ रही हैं। नगर वासियों के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान है। इससे पहले प्रधानी के विषय में चर्चा हो रही थी लेकिन अब जहां देखें सिर्फ चेयरमैनी की बातें हो रही है। नगर पोस्टर बैनर से सजा हुआ है। मैदान में सभी प्रत्याशी चुनाव अभी दूर होने के बावजूद भी अपनी-अपनी बिगुल फूंक रहे हैं। जनता से संपर्क बना रहे हैं। इन सबके बीच में पवन सिंह समाजसेवी का नाम विशेष है। लगातार जनता के बीच में रहने वाले ,लोगों के दुख दर्द में शामिल होने वाले पवन सिंह (सुभासपा नेता) अपने दरवाजे पर रतसर नगर वासियों को मिठाई खिलाकर, खुशी का इजहार करते हुए नव वर्ष की ढेर सारी हार्दिक बधाईया दी ।
Breaking Newz24 (सच का आईना) से बात करते हुए उन्होंने बताया कि हमारे लिए हर दिन नया साल की तरह है क्योंकि हमारा एक ही धर्म है, जनता जनार्दन की सेवा करना और जितनी खुशियां मुझे जनता जनार्दन की सेवा करने से मिलती है उससे मेरा मन गदगद हो जाता है और मुझे लगता है कि रोज ही नया साल है।
बताते चलें कि एक बात बड़ी जोर शोर से चर्चा में है कि पवन सिंह सुभासपा की ओर से रतसर कलां नगर पंचायत के चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी भी है। पवन सिंह की जनता के बीच एक मजबूत पकड़ है ।यही वजह है कि इन्हें भावी चेयरमैन के रूप में देखा जा रहा है।
श्री सिंह ने कहा कि लगभग 10 सालों से मैं नगर वासियों की सेवा कर रहा हूं और ना ही कभी थका था ,ना ही कभी थका हूं और ना ही कभी थकूगा। चुनाव है ,आता जाता रहता है लेकिन जिनसे हमारा लगाव है वह अद्वितीय है और अद्वितीय लगाव कभी टूटता नहीं है। जनता मुझे प्रेम देती है ,जिसका मैं कर्जदार हूं। अगर यह सेवा परिणाम में बदलती है तो विकास के माध्यम से इस कर्ज से उद्धार होने की कोशिश करूंगा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।