बलिया/डुमरिया (माइकल भारद्वाज)-
राजभर समाज अब प्रगतिशील, गतिशील और लक्ष्यशील हो गया है :- डॉ अरविंद राजभर
बांसडीह विधानसभा के रेवती ब्लॉक अंतर्गत डुमरिया के मनसा राय के बारी में पार्टी की मासिक समीक्षा बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के जनता जनार्दन को संबोधित करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री डॉ अरविंद राजभर ने कहा कि अब हमारा राजभर समाज पहले के अपेक्षा काफी जग चुका है क्योंकि उन्हें पता हो गया है कि हमारे कुनबे का रहनुमा कौन है। बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर के बाद हिंदुस्तान की राजनीति का एक ऐसा नेता जिसने अपने लोगों की हिफाजत के लिए अपनी कुर्सी का परित्याग कर दिया ,उस व्यक्ति का नाम माननीय ओम प्रकाश राजभर है। इस जमाने में यदि आप किसी से गांव का एक मेंबर का पद छोड़ने के लिए कह दो तो नहीं छोड़ सकता ,लेकिन आप के नेता ने आपकी हिफाजत के लिए भाजपा सरकार से गठबंधन के समय जो बातें करार की गई थी जब इंकार कर दी तो उसने कुर्सी को लात मार दिया क्योंकि उसके खातिर कुर्सी से ज्यादा महत्वपूर्ण आप सबकी हिफाजत है। भारतीय जनता पार्टी के लोग कहते हैं की पार्टी ने ओमप्रकाश राजभर को बर्खास्त कर दिया, मैं कह रहा हूं आंखें फाड़ के देख लो बीजेपी में इतनी हिम्मत कहां है ओमप्रकाश राजभर को बर्खास्त कर दे ।ओमप्रकाश राजभर ने तो कैबिनेट मंत्री के कुर्सी को लात मार दिया। आप सब की दी हुई ताकत का ही नतीजा है कि हिंदुस्तान का गृहमंत्री आप के नेता को हाथ जोड़कर प्रणाम करता है।
बिना नाम लिए राजभर ने कहा कि इसी विधानसभा के एक नेता ने कहा था कि राजभर समाज पागल हो गया है तब माननीय ओम प्रकाश राजभर जी ने जवाब देते हुए कहा कि जिसको पागल का अर्थ ही नहीं मालूम वह क्या लोगों को समझाएगा वह क्या हमारे समाज के लोगों को समझेगा वह क्या हमारे समाज के लोगों की मदद करेगा "पागल" शब्द को डिफाइन करते हुए डॉ श्री अरविंद राजभर ने कहा कि 'प' मतलब प्रगतिशील, 'ग' मतलब गतिशील और 'ल' मतलब लक्ष्यशील।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष पुनीत पाठक, राष्ट्रीय संगठन प्रभारी पतिराम राजभर ,मानती राजभर, जिला अध्यक्ष सुग्रीव राजभर, कुंजन राजभर, सुनील राजभर ,राहुल गुप्ता ,अवधेश यादव, उमापति राजभर ,नरेंद्र आचार्य, बृजेश राजभर, गुप्तेश्वर राजभर, सतीश रंगवा, सुनील यादव, पारस राजभर, नीलम राजभर, डुमरिया की संपूर्ण सुभासपा प्रबंधन टीम , सुनीता राजभर ,मंजू राजभर आदि तमाम लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश सिंह तथा संचालन सुभासपा के जनपद बलिया का मीडिया प्रभारी माइकल राजभर ने किया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।