अतरौलिया आजमगढ़ से उपेन्द्र पांडेय की रिपोर्ट
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई बुढ़नपुर की बैठक सम्पन्न
अतरौलिया आजमगढ़ आज दिनांक31जनवरी दिन रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई बुढ़नपुर की एक बैठक वरिष्ठ पत्रकार व एसोसिएशन के मण्डल उपाध्यक्ष रज्जाक अंसारी के अतरौलिया स्थित आवास पर सम्पन्न हुयी।बैठक के मुख्य अतिथि एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय रहे। बैठक में मुख्य रूप से ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया तथा संगठन को चुस्त दुरुस्त व मजबूत कैसे किया जाय इस पर गहन विचार विमर्श किया गया। और नये वर्ष की सदस्यता पर भी विचार विमर्श किया गया।बैठक में सर्व सम्मति से एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र को एसोसिएशन का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया ।व सर्वसम्मति से एसोसिएशन का तहसील इकाई बुढ़नपुर केअध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह उर्फ प्रवीन कुमार सिंह को चुना गया।बैठक में मुख्य रूप से निज़ामाबाद के तहसील अध्यक्ष कृष्ण मोहन उपाध्याय, मण्डल उपाध्यक्ष मोहम्मद रज्जाक अंसारी, विवेक कुमार जायसवाल, देवेन्द्र कुमार सिंह, अंगद सिंह, उपेन्द्र पांडेय, प्रवीन कुमार सिंह, सैयद शादाब अशरफ, बंशीधर चौबे, हनुमान शर्मा, आशीष पांडेय, सीताराम यादव आदि लोग थे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।