प्रत्युष गुप्ता
बीर बहादुर सैनिकों को याद कर किया माल्यार्पण:
लखनऊ। राजधानी की छावनी में सेना दिवस के अवसर पर मध्य कमान युद्ध स्मारक स्मृतिका में शुक्रवार को सुबह माल्यार्पण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्य कमान के जनरल आॅफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आईएस घुमन ने सेवारत अधिकारियों और जवानों के साथ,सभी बहादुर शहीदों की याद में माल्यार्पण किया जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। शहीदों की दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। भूतपूर्व सैनिकों ने भी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।सेना दिवस हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ के रू प में फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के पदभार संभालने की स्मृति में मनाया जाता है। वर्ष1949 में केएम करियप्पा ने अंतिम ब्रिटिश कमांडर सर फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना के
पहले कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया था।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।