अतरौलिया आजमगढ़ से उपेन्द्र पांडेय की रिपोर्ट
श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के सम्बंध में बैठक सम्पन्न
श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के संदर्भ में संघ विचार परिवार अतरौलिया नगर की एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अतरौलिया नगर के नगर संघचालक डा कौशल किशोर मिश्र जी के आवास पर संपन्न हुई,जिसमें अभियान को नगर में सुचारू रूप से चलाने व अभियान की सफलता हेतु विस्तृत रणनीति बनाई गई।बैठक में हिन्दू समाज में जन जागरूकता हेतु एक प्रभात फेरी निकालने का निर्णय लिया गया जो की नगर के आर्य समाज मंदिर से दिनांक 18 जनवरी,दिन सोमवार को दोपहर 1 बजे से निकली जाएगी।यह प्रभात फेरी पूरे नगर का भ्रमण करते हुए पुनः उसी स्थान पर समाप्त होगी।प्रभात फेरी का मूल उद्देश्य हिन्दू समाज को निधि समर्पण अभियान के विषय में अवगत कराते हुए उन्हें अधिक से अधिक सहयोग के लिए प्रेरित करना होगा।इस प्रभात फेरी में संघ विचार के सभी प्रमुख संगठनों के कार्यकर्ता व रामभक्त हिन्दू जनमानस सम्मिलित होंगे।इस दौरान नगर संघ चालक कौशल किशोर जी,विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख राणा लाखन सिंह,जिला संयोजक बजरंग दल व अतरौलिया खंड के अभियान प्रमुख वैभव चौरसिया,खंड के निधि प्रमुख ओमकार मिश्र,जिला कोषाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा विवेक जायसवाल,दिलीप सिंह,सियाराम अग्रहरि,विकास अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।