राकेश सिंह गोण्डा
गांव गांव चौपाल लगाकर सुभासपा कार्यकर्ता जुटे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में
बभनजोत-गोंडा। सोमवार को गौरा विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर ग्रंट के मजरा अचलपुर में सुभासपा कार्यकर्ताओं की आकस्मिक बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर राजभर ने किया संचालन रामफेर राजभर ने किया।
आकस्मिक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र राजभर तथा प्रदेश उपाध्यक्ष लालजी का स्वागत पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा चुने गए उम्मीदवारों को ही वोट करें
पंचायत चुनाव आ गया है अब लोग जाति और धर्म में बांटकर वोट मांगने का काम करेंगे लेकिन आप लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है।
श्री महेन्द्र राजभर ने कहा कि आप सभी लोगों की लड़ाई लड़ने के लिए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सत्तधारी बीजेपी पार्टी को गरीब परिवारों के हक के लिए मंत्री की कुर्सी को छोड़कर पुनः गरीबों के बीच आ गये हैं।
आप लोगों को जाति धर्म और मजहब के नाम पर बंटने की जरूरत नहीं है
बैठक में जिला महासचिव नरसिंह राजभर, लाडला उर्फ तौफीक अहमद, बादशाह अहमद, रिजवान अहमद, रामनिवास राजभर, रजिया बानो, राम बचन राजभर, पुजारी राजभर, सुभाष राजभर, अर्जुन राजभर, मोतीराम, अब्दुल सलाम उर्फ डा सिद्दीकी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।