राकेश सिंह गोण्डा
नव युवक मंगल दल" द्वारा खिचड़ी भोज का किया गया आयोजन
बभनजोत/गोण्डा । मकर सक्रांति के अवसर पर शुक्रवार को "नवयुवक मंगल दल"ने ग्राम पंचायत घारी घाट के खोड़ारे बाजार में गरीब एवं असहाय लोगों के लिए खिचड़ी महाभोज का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भूलन यादव पुत्र रिंकू यादव निवासी कचरौली के द्वारा 1वर्ष तक जलपान का प्रबंध करने का लिया दृढ़ निश्चय आयोजक "नव युवक मंगल" दल ने बताया कि मकर सक्रांति के अवसर पर पिछले साल की तरह इस साल भी स्टॉल लगाकर गरीब व असहाय लोगो के बीच खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया है। और कहा कि कोई भी गरीब व असहाय व्यक्ति धन के आभाव में पर्व मनाने से वंचित न रह जाय।आम लोगों की तरह वह भी उत्साहपूर्वक पर्व मना सके। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि घारीघाट अरुण पटेल, धनी राम पटेल,जनार्दन सिंह,व समस्त नव मंगल दल"के लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।