विनोद कुमार सोनबरसा/गोरखपुर
सोख्ता बनाने व पानी बहाव को लेकर दो पक्षों मे मारपीट
गोरखपुर।चौरीचौरा क्षेत्र के छपरा मंसूर गाँव मे शुक्रवार को सोख्ता बनाने व नाली के पानी के बहाव को लेकर दो पक्षों मे मारपीट हो गया।जिसमे एक पक्ष घायल हो गया।पीड़ित व्यक्ति ने सोनबरसा चौकी पर तहरीर दे दिया है।सोनबरसा चौकी की पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है।
चौरीचौरा क्षेत्र के छपरा मंसूर निवासी ब्रह्मा दूबे व वृजेश दूबे पुत्र स्व०राम अशीष दूबे शुक्रवार को अपने घर के सामने नाली के पानी के लिये सोख्ता का निर्माण करवा रहे थे।उसी समय उनके घर के सामने के मनीष गौड़,विजय गौड़,जय सिंह पुत्र मुन्ना लाल गौड व पानमती देवी पत्नी मुन्ना लाल गौड़ सोख्ता बनाने मे आपत्ति करने लगे।जिससे दोनो पक्षों मे तू तू मै मै व कहासुनी होने लगा बाद मे दोनो पक्षों मे मारपीट हो गया।जिसमे ब्रह्मा दूबे घायल हो गयें।परिजन इलाज के लिये सीएचसी चौरीचौरा ले गयें।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।