इश्वर चन्द्र पटेल कुशीनगर
सरस्वती देवी महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण
कुशीनगर, नेबुआ नौरंगिया। स्थानीय विकासखंड के नौरंगिया स्थित सरस्वती देवी महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के कौशल विकास हेतु रोजगारपरक कोर्सो का निशुल्क प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ ।विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के लिए कंप्यूटर की विभिन्न भाषाओं संबंधित कोर्स के साथ ही छात्राओं के लिए सिलाई,कढ़ाई,फैब्रिक पेंटिंग,ब्यूटीशियन आदि के रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की विधिवत शुरुआत की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि इस पिछड़े इलाके में ऐसे कार्यक्रमों की अत्यंत आवश्यकता है इससे न सिर्फ युवाओ को रोजगार मिलेगा बल्कि वे आत्मनिर्भर हो देश व समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।आयोजक प्राचार्य कुलदीप पाण्डेय ने आभार जताते हुए कहा कि विद्यालय परिवार अपना सर्वश्रेष्ठ देने हेतु तत्पर है।उन्होंने बताया कि 2 दर्जन से अधिक कम्प्यूटरों से युक्त आधुनिक प्रयोगशाला के साथ ही छात्राओं के लिए भी विभिन्न रोजगारपरक कोर्स के प्रशिक्षण हेतु एक अलग प्रयोगशाला बनायी गयी है।कोशिश है कि छात्राओं द्वारा बनाई गई सामग्रियों को बेहतर प्लेटफार्म देकर उनकी तरक्की की राह आसान की जाये।इस दौरान प्रधानाचार्य ई का छितौनी सुशील कुमार बासुदेव ई का के प्रधानाचार्य उपेंद्र पांडेय व अन्य गणमान्यों सहित महाविद्यालय के शिक्षक दीपक मिश्र, संदीप पांडेय,राकेश श्रीवास्तव व अन्य स्टाफ सहित समस्त छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।