कैलाश सिंह विकास वाराणसी
राजातालाब तहसील पर शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम सम्पन्न
_दी तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने लिया शपथ_
रोहनिया-राजातालाब तहसील पर शुक्रवार को दी तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित श्री नाथ त्रिपाठी सदस्य बार काउंसिल ऑफ इंडिया तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल,पूर्व राज्य मंत्री अजय राय,उप जिलाधिकारी राजातालाब मणिकंडन ए, न्यायिक तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह,पूर्व अध्यक्ष राधे मोहन त्रिपाठी दी सी बी ए, विनोद पांडेय अध्यक्ष दी बनारस बार एसोसिएशन,अनूप श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष बनारस बार एसोसिएशन,सुरेश कुमार श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष दी सीबीए,डॉ महेंद्र सिंह पटेल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आराजी लाइन,जवाहरलाल वर्मा अध्यक्ष दी तहसील बार एसोसिएशन पिंडरा, किरण कुमार शर्मा अध्यक्ष दी तहसील बार एसोसिएशन सदर, सहित मंचासीन अतिथियों कोे द तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश शर्मा एडवोकेट व विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर व अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में दी तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश शर्मा एडवोकेट व महामंत्री नन्द किशोर एडवोकेट सहित मुख्य अतिथि पंडित श्री राम त्रिपाठी सदस्य बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुनील सिंह पूर्व अध्यक्ष ,सर्वजीत भारद्वाज पूर्व अध्यक्ष ,छेदी लाल यादव पूर्व अध्यक्ष,बच्चा लाल यादव पूर्व अध्यक्ष,प्रदीप कुमार सिंह पूर्व महामंत्री, विनय कुमार पांडेय, ज्ञान प्रकाश दुबे पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बाल करन यादव, सतीश सिंह इत्यादि अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।