हंसराज शर्मा बलरामपुर
कोर्ट व मैजिस्ट्रेट का आदेश नही मान रहे दबंग, जबरदस्ती बन्द कर दिया गरीब का खिड़की व दरवाजा
बलरामपुर जनपद के उतरौला तहसील अन्तर्गत थाना कोतवाली उतरौला के ग्राम पंचायत प्रानपुर का मामला है।उपरोक्त ग्राम सभा निवासी जहूर पुत्र जुम्मन ने बताया कि गाटा सं0 356/448 में कई दशक पहले से घर बना कर मैं अपने परिवार के साथ रह रहा था।और अपने घर के पूरब तरफ करीब 4 फिट जमीन छोड़ रखा था जिसमे खिड़की व दरवाजा खोल रखा था और उसी जमीन में जल निकासी के लिए कच्ची नाली बना रखा था जिसमे घर का गंदा पानी बह रहा था।मेरे गांव के अकरम अली पुत्र धूम अली अपने सहयोगियों के साथ दबंगई के बलपर मेरे नाली की जमीन पर दीवाल उठाकर नाली बन्द कर दिया है।जिसकी शिकायत मैने उतरौला कोतवाली में की।इतना ही नही उक्त जमीन का मुकदमा भी मुंसिफ कोर्ट उतरौला के यहां विचाराधीन है एवं उपजिलाधिकारी महोदय से भी उक्त निर्माण को रोकने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था और उसकी छायाप्रति कोतवाली में दिया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई विपक्षी निर्माण करता रहा पुलिस देखती रही। विपक्षी राजस्व कर्मी व पुलिस के सह पर मेरा जमीन कब्जा कर लिया है।वहीं पीड़ित परिवार ने यह भी बताया कि अकरम के तरफ से फरीदन चप्रहवा अपने स्कार्पियो में कई लोगों को लेकर आये और दबंगई करने लगे जिस पर हम लोगों ने विरोध किया तो गाली गुप्ता देने लगे और कहा कि अगर सब लोग घर से बाहर निकलोगे तो एक एक को मार कर हाथ पैर तोड़ दिया जाएगा और जमीन कब्जा कर लिए।जिससे मैं काफी परेशान हूं।अब हमारे घर का पानी निकलने का कोई रास्ता नही है।जिसको लेकर प्रार्थी ने पुनः उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर विपक्षी के विरुद्ध कार्यवाही करने के साथ-साथ न्याय दिलाने की मांग की है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।