नगरी विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने बजट को लेकर की प्रेस वार्ता - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 15 February 2021

नगरी विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने बजट को लेकर की प्रेस वार्ता

ब्यूरो कानपुर देहात:अरविन्द शर्मा

नगरी विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने बजट को लेकर की प्रेस वार्ता


कानपुर देहात।उत्तर प्रदेश सरकार के नगरी विकास राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने केन्द्रीय बजट को लेकर सर्किट हाउस  मे की प्रेस वार्ता उन्होंने कहा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जो बजट पेश किया गया है वह किसान हितैषी व भारत को विश्व में नाम गौरवान्वित करने वाला बजट है इससे जहां किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी वहीं बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के साथ-साथ आवागमन के साधन भी सुलभ होंगे। वही गरीब कल्याण के साथ-साथ दूरगामी विकास व्यवस्था व शोध के क्षेत्र में भी बजट में बेहतर धनराशि उपलब्ध कराई गई है हमारा बजट पर गरीब के अंतिम पायदान को लेकर तैयार किया गया है इस बजट को लेकर विपक्षी सरकारों ने भी सराहना की है बजट की इस प्रेस वार्ता के दौरान जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, भाजपा मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।