हंसराज शर्मा/कमाल खान
क्रिकेट मैच का हुआ समापन
पचपेड़वा(बलरामपुर)-हरनहवा परसिया में महात्मा रामबरन दास जी की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि लक्ष्मी नगर क्षेत्र से जिला पंचायत प्रत्याशी हाशिम रज़ा खान(हाशिम बाबा) को आमंत्रित किया गया।टूर्नामेंट के अध्यक्ष अब्दुल मुस्तफा,उपाध्यक्ष आनंद कुमार यदुवंशी एवं कमेंटेटर सुहेल सिद्दीक़ी रहे।फाइनल मैच हाशिम ब्रिक फील्ड और मल्दा की टीमों के बीच खेला गया जिसमें टीम हाशिम ब्रिक फील्ड विजयी रही।विजेता और उपविजेता टीम को हाशिम रज़ा ने नकद राशि और अन्य पुरस्कार से पुरस्कृत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।