सादुल्लानगर पुलिस का सराहनीय कार्य गुमशुदा बच्चे को परिजनों से मिलाया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 23 February 2021

सादुल्लानगर पुलिस का सराहनीय कार्य गुमशुदा बच्चे को परिजनों से मिलाया

हंसराज शर्मा ब्यूरो बलरामपुर

सादुल्लानगर पुलिस का सराहनीय कार्य गुमशुदा बच्चे को परिजनों से मिलाया


सादुल्लानगर- जनपद बलरामपुर में दिनांक 21 फरवरी 2021 को  दिनेश कुमार पुत्र छैल बिहारी निवासी ग्राम देवरिया आदम थाना सादुल्लाह नगर जनपद बलरामपुर द्वारा अपने 4 वर्षीय पुत्र अक्षत तथा 14 वर्षीय भतीजे अनुज कुमार पुत्र संजय कुमार को दोपहर में गायब हो जाने की तहरीर दी गई थी।तहरीर के आधार पर थाना सादुल्लाह नगर पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या -26/21 धारा 363 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।अभियोग पंजीकरण के पश्चात पुलिस अधीक्षक  हेमंत कुटियाल के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी उतरौला  राधा रमन सिंह के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें तलाश एवं बरामदगी हेतु लगाई गई।पुलिस टीमों के अथक प्रयास से दोनों बच्चों को जिगनी भट्ठा के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया।जांच के दौरान यह प्रकाश में आया कि दोनो गुमशुदा बच्चे नाराज होकर घर से निकल गये थे।जिनका किसी के द्वारा बहला फूसला कर या बल प्रयोग कर अपहरण नही किया गया था दोनो बच्चे सकुशल है। दोनों बच्चो की बरामदगी में थाना सा0नगर में तैनात आरक्षी मंजीत कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।जिनके उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा उक्त आरक्षी मनजीत कुमार को 2500/-रूपये नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।