कुशीनगर: चोरी की एक मोटर साईकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 22 February 2021

कुशीनगर: चोरी की एक मोटर साईकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

इश्वर चन्द्र पटेल कुशीनगर

चोरी की एक मोटर साईकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार


कुशीनगर।  जनपद में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में डीआईजी /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह के पर्यवेक्षण में थाना पटहेरवा पुलिस टीम द्वारा पावानगर पावा गौतम बुद्ध मूर्ति के मोड़ के पास से अभियुक्त राजा खरवार पुत्र मुन्ना खरवार सा0 खाकी टोला चौबौली थाना पटहेरवा कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की एक अदद मोटर साइकिल बजाज पल्सर जिसका चेचिस नं0-MD2A11CZ10WG39571 इंजन नं0- DHZWDG83741 व एक  चाकू बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार क्रमश: मु0अ0सं0 87/21  धारा 41/411 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0 88/21  धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में भियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।