दो दिवसीय पुष्प एवं शाक भाजी प्रदर्शनी का आयोजन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 22 February 2021

दो दिवसीय पुष्प एवं शाक भाजी प्रदर्शनी का आयोजन

कैलाश सिंह विकास वाराणसी

दो दिवसीय पुष्प एवं शाक भाजी प्रदर्शनी का आयोजन 

वाराणसी 22,फरवरी2021 ;राजकीय उद्यान विभाग ,उत्तर प्रदेश  द्वारा दिनांक 20--21फरवरी तक दो दिवसीय पुष्प एवं शाक भाजी प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय उद्यान,कंपनी बाग,कचहरी में किया गया । इस प्रतियोगिता में मंडल रेल प्रबन्धक श्री विजय कुमार पंजियार के निर्देशन में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल की उद्यान इकाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 प्रथम,11द्वितीय,17 तृतीय पुरस्कार सहित 1 रनिंग शील्ड प्राप्त किया ।पूर्वोत्तर रेलवे ने डहेलिया, क्रोटन, साइकस में प्रथम पुरस्कार,गमले में लगे गेंदा के फूल, रंगोली,फूलों का हार तथा बुके में द्वितीय जबकि गुलाब के फूल,मनी प्लांट,सदाबहार पत्ती में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ । इस प्रतियोगिता के  पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि श्री रविन्द्र जायसवाल, माननीय विधायक वाराणसी उत्तरी के कर कमलों से वाराणसी मंडल उद्यान निरीक्षक श्री मुकेश कुमार ने (शील्ड) चल वैजयन्ती प्राप्त की। मंडल रेल प्रबन्धक ने  अपने उद्यान इकाई के सभी कर्मचारियों के कठिन परिश्रम एवं लगन की हृदय से प्रशंसा की  हैं। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।