कैलाश सिंह विकास वाराणसी
आला अफसरों को आज लगा कोविशील्ड का टीका
• जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आज लगवाया टीका।
वाराणसी, 22 फरवरी 2021
जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा के निर्दशन में जिले में कोविड-19 टीकाकरण का महा अभियान चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। *मुख्य* *चिकित्सा अधिकारी डॉ वीबी सिंह* ने बताया कि इसी क्रम में सोमवार को जिले के 22 केन्द्रों पर 4097 लाभार्थियों (फ्रंट लाइन वर्कर) का टीकाकरण किया गया। इन केन्द्रों पर 64 सत्र आयोजित किए गए, जिसमें 12175 लाभार्थियों के सापेक्ष 34 फीसदी टीकाकरण किया गया। *आज हुये टीकाकरण कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीबी सिंह ने पं. दीन दयाल उपाध्याय चिकित्सालय, आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज तथा नगर निगम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने समस्त सहयोगी स्टाफ को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिये। उन्होने सभी लाभार्थियों को भी प्रोत्साहित किया कि सभी लोग आगे आएं और इस टीकाकरण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
पं. दीन दयाल उपाध्याय चिकित्सालय में आज जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित पाठक ने टीका लगवाया। टीकाकरण के बाद आवश्यक जानकारी देते हुये एएनएम चन्दन राय ने बताया कि अगला टीका 28 दिन के बाद लगवाना है। टीका लगने के बाद प्रोटोकाल के अनुसार आधा घंटा अस्पताल में ही रुकने के पश्चात दोनों अधिकारी अपने कामों में व्यस्त हो गये।
फ्रंट लाइन वर्करों के टीकाकरण की उपलब्धि कुछ इस प्रकार है -
• पीएचसी बड़ागांव में 429 के सापेक्ष 155
• अर्बन सीएचसी शिवपुर में 400 के सापेक्ष 164
• सीएचसी चोलापुर में 125 के सापेक्ष 80
• पीएचसी चिरईगांव में 153 के सापेक्ष 54
• शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड में 423 के सापेक्ष 142
• पीएचसी पिंड्रा में 44 के सापेक्ष 10
• नगर निगम सिगरा में 2555 के सापेक्ष 529
• अर्बन पीएचसी माडुवाडीह में 148 के सापेक्ष 121
• पुलिस लाइन हॉस्पिटल में 1159 के सापेक्ष 712
• सीआरपीएफ हॉस्पिटल पहड़िया में 377 के सापेक्ष 70
• जिला महिला चिकित्सालय में 800 के सापेक्ष 286
• विवेकानंद हॉस्पिटल भेलूपुर में 549 के सापेक्ष 103
• पं. दीन दयाल उपाध्याय चिकित्सालय में 790 के सापेक्ष 271
• आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में 800 के सापेक्ष 232
• एनडीआरएफ हॉस्पिटल, चौकाघाट 800 के सापेक्ष 305
• पीएसी 36 बटालियन, रामनगर में 470 के सापेक्ष 120
• पुलिस स्टेशन कोतवाली में 200 के सापेक्ष 90
• सेंट्रल हॉस्पिटल बीएलडब्ल्यू में 532 के सापेक्ष 291
• पुलिस स्टेशन आदमपुर 131 के सापेक्ष 78
• सुभम हॉस्पिटल सिगरा में 400 के सापेक्ष 77
• प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काशी विद्यापीठ 490 के सापेक्ष 130
• पॉपुलर हॉस्पिटल सुंदरपुर में 400 के सापेक्ष 77
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।