ग्रामिणो ने पेश किया समाजिक सद्भाव की मिसाल
गोरखपुर।खोराबार थानान्र्तगत रामपुर डाड़ी ग्राम सभा के चौराहे पर बिना परिवार के आधी जिंदगी व्यतीत करने वाले संत का आज निधन हो गया। अपने शालीन स्वभाव और लोगों से बेहतर ढंग से बात करने से लोगों का वह चहेता रहा साथ ही खुद्दारी भी ऐसी कि बिना मेहनत वह किसी का खाता नहीं था। कुछ दिनों पहले चोट लगने से वह घायल हो गया था किन्तु लोगों के प्रेम का नतीजा था कि दवा आदि की तनिक भी उसे परेशानी नहीं हुई।
ग्रामिणो द्वारा बताया गया कि लगभग चार बजे के करीब उसका देहांत हो गया और इसकी खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। अभय निषाद,अजय निषाद,आकाश गुप्ता, जालिम अंशारी,विद्या कनौजिया एवं राकेश आदि लोगों ने चन्दा वसूल कर उसके दाह संस्कार की व्यवस्था की और शव को कंधा दिया। लाश को मुखाग्नि लक्षण ने दिया।
आगे के कार्यक्रम के संबंध में बताया गया कि उसका स्थानीय लोगों द्वारा विधिवत ढंग से ब्रह्म भोज करने पर विचार किया गया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।