VARANASI पत्रकार उत्पीड़न को लेकर पत्रकारो ने बैठक कर आन्दोलन करने की रणनीति पर की चर्चा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 3 February 2021

VARANASI पत्रकार उत्पीड़न को लेकर पत्रकारो ने बैठक कर आन्दोलन करने की रणनीति पर की चर्चा

कैलाश सिंह विकास वाराणसी

पत्रकार उत्पीड़न को लेकर पत्रकारो ने बैठक कर आन्दोलन करने की रणनीति पर की चर्चा

वाराणसी। काशी पत्रकार संघ एवं यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) के संयुक्त तत्वावधान में पराड़कर भवन में एक बैठक आज दोपहर में हुई। जिसमें नगर के पत्रकारों ने पत्रकार उत्पीड़न एवं सुरक्षा आदि पर अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में तय हुआ कि अति शीघ्र पत्रकारों की सुरक्षा और उत्पीड़न को लेकर धरना प्रदर्शन, ज्ञापन आदि की कार्यवाही  संपन्न कराई जाएगी जिसके तिथि की घोषणा अतिशीघ्र की जायेगीउपजा की ओर से  डॉ अरविंद सिंह, आनंद मिश्रा, धीरेंद्र नाथ शर्मा एवं राजेंद्र जयसवाल जी का.प.स. के राजनाथ तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, प्रदीप जी, सुभाष सिंह सहित नगर के काफ़ी पत्रकार-गण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।