हंसराज शर्मा ब्यूरो बलरामपुर/कमाल खान
विश्वकर्मा समाज की बैठक हुई सम्पन्न
पचपेड़वा (बलरामपुर )- 28 फरवरी 2021 दिन रविवार को ग्राम पंचायत विजय नगर विकासखंड पचपेड़वा जनपद बलरामपुर में शिव बरन विश्वकर्मा के निवास स्थान पर विश्वकर्मा समाज की एक बैठक संपन्न हुई। सभी लोगों ने विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना की व माल्यार्पण किया। बैठक की अध्यक्षता शिवकुमार शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉ रामविलास विश्वकर्मा ने किया। शिव बरन विश्वकर्मा द्वारा शिवकुमार शर्मा , हरिराम विश्वकर्मा, प्रेम नाथ शर्मा, श्याम किशोर विश्वकर्मा , मनोहर लाल, पिंगल प्रसाद विश्वकर्मा, बजरंग बिहारी लाल विश्वकर्मा को श्री राम चरित्र मानस भेंट किए। कार्यक्रम में सभी लोगों ने अपनी बातों को रखा जिसमें अग्रलिखित बिंदुओं पर चर्चा हुई - शिक्षा पर जोर देने,विश्वकर्मा समाज की मासिक बैठक करना ,विश्वकर्मा समाज को एकजुट करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन करना, ब्लॉक स्तरीय कमेटी का गठन। अध्यक्ष की अनुमति से कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम के बाद शिवबरन विश्वकर्मा द्वारा सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में डॉ रामविलास विश्वकर्मा, डॉ हीरालाल विश्वकर्मा, रामनिवास विश्वकर्मा, फूलचंद विश्वकर्मा, मनोहर लाल जी, उमेश दत्त शर्मा , हरि शंकर विश्वकर्मा, शंभू नाथ शर्मा रामबरन विश्वकर्मा, हरिराम विश्वकर्मा, सुभाष विश्वकर्मा ,राधेश्याम विश्वकर्मा , प्रेमनाथ शर्मा , बजरंग बिहारी लाल श्याम किशोर विश्वकर्मा, प्रभु दयाल विश्वकर्मा ,वीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, राम सुमिरन, विश्वकर्मा , सेवक विश्वकर्मा, प्रेम प्रकाश मौर्य, चिनके, पिंगल प्रसाद विश्वकर्मा, सुरेश शर्मा,जय प्रकाश विश्वकर्मा सहित महिलाएं भी उपस्थित हुईं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।