मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली
शिव मंदिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक, निगरानी करती रही पुलिस
बस्ती रुधौली। तहसील क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में गुरुवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्तों ने जमकर जलाभिषेक किया। तहसील क्षेत्र के गिरिनाग धाम रायठ, बाबा भीटेश्वर नाथ मंदिर रुधौली,थाना शिव मंदिर रुधौली सहित सभी शिवालयों में भोर तीन बजे से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता शुरू हुआ जो लगभग दोपहर 12 बजे तक चला। इसी बीच बड़े-बुजुर्गों के साथ पहुंचे बच्चों ने भी मेले का खूब आनंद उठाया, जमकर खरीदारी की और मिठाईयां खाई।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा के साथ तहसीलदार प्रमोद कुमार व उनकी टीम दिनभर मेला स्थलों का भ्रमण करती रही, जिससे घूमने वाले शोहदों को मनमानी करने का मौका नहीं मिला।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।