राकेश सिंह गोण्डा
गोल्डेन कार्ड बनवाने में मनमानी पड़ी भारी दो स्वास्थ्य कर्मियों सहित सीएससी प्रबंधक पर गिरी गाज
गोण्डा। स्वास्थ्य विभाग में डीएम मार्कण्डेय शाही का मिशन ऑपरेशन क्लीन जारी है। सरकार की गरीबों के लिए संचालित अति महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डेन कार्ड बनाने में मनमानी करने वाले दो स्वास्थ्य कर्मियों सहित सीएससी प्रबंधक पर बर्खास्तगी की गाज गिरी है।
डीएम मार्कण्डेय शाही ने विकास खण्ड मुजेहना के आयुष्मान आरोग्य मित्र वीरेन्द्र तिवारी तथा इटियाथोक के आरोग्य मित्र संजय प्रजापति की सेवा समाप्त कर दी है। वहीं, 454 सीएससी का आईडी ब्लॉक करने, 80 कॉमन सर्विस सेंटरों के संचालकों को चेतावनी जारी करने तथा जिला प्रबन्धक सीएससी सुनील तिवारी की सेवा समाप्ति की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्ट्रेट सभागार में गोल्डेन कार्ड्स बनने की अद्यतन स्थिति की समीक्षा में ज्ञात हुआ कि 10 मार्च से प्रारम्भ हुए गोल्डेन कार्ड अभियान में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है तथा प्रथम चरण में लिस्टेड 200 सीएससी में से मात्र 120 केन्द्र संचालकों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। जबकि जिले में कुल 654 काॅमन सर्विस सेन्टर हैं। गोल्डेन कार्ड बनाने में 454 सेन्टर संचालकों द्वारा बिल्कुल रूचि नहीं ली गई। इसके साथ ही शिथिल पर्यवेक्षण कार्य पर आयुष्मान योजना के जिला शिकायत निवारण प्रबन्धक शिवान्शु मिश्रा तथा जिला सूचना प्रबन्धक अंकित कुमार को चेतावनी जारी करने के आदेश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने सीएमओ को सख्त निर्देश दिए हैं कि गोल्डेन कार्ड बनने की रोजाना रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराएं तथा अति महत्वाकांक्षी योजना में रूचि न लेने वाले वीएलई के खिलाफ कार्यवाही कराएं। आयुष्मान योजना के तहत ब्लाकों पर तैनात आरोग्य मित्रों की भी जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही करें।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।