इश्वर चन्द्र पटेल कुशीनगर
एसआरजी नागेश्वर दूबे ने ,बेहतर कार्यों के बदौलत बेसिक शिक्षा में बनायी मुकाम
कुशीनगर/तमकुहीराज। मिशन प्रेरणा की संकल्पना जैसे जैसे साकार रूप लेती गई,वैसे वैसे जिले के एसआरजी नागेश्वर दूबे ने भी रात दिन एक करके मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए जी जान लगा दी।अपनी मेहनत,निष्ठा व लगन के बदौलत वे शिक्षकों के प्रेरणा श्रोत बन गए हैं।
ऑन लाइन प्रशिक्षण हो अथवा आफलाईन प्रशिक्षण, अपना सौ प्रतिशत योगदान देने से कभी नहीं चूकते हैं नागेश्वर दूबे।
हाटा एवं कप्तानगंज तहसीलों में श्री दूबे के नोडल बनाने के बाद दोनों ब्लॉक जिले में प्रथम स्थान पर रहे।
वर्तमान में वे कसया तथा तमकुही तहसील के नोडल एसआरजी हैं नागेश्वर।,ग्यारह महीने के लॉक डाउन में बच्चों की ज्ञान स्तर में जो कमी आयी थी, प्रभार लेते ही उसे बढ़ाने में दिन रात एक कर उसे बढ़ाने का भरपूर प्रयास किया, परिणाम स्वरूप जो प्रतिफल प्राप्त हुआ वो सबके सामने है, व्हाट्स एप,दीक्षा, रीडिंग इलोंग एप , ई पाठशाला,मुहल्ला पाठशाला संकुल मीटिंग के क्रियान्वयन में महती भूमिका निभाने वाले दूबे अपने ओजस्वी वक्ता भी हैं।वे अपनी वाणी से नई ऊर्जा का संचार करते हैं,जिससे शिक्षकों को पूरे मनोयोग से अपने दायित्वों के निर्वहन करने की सीख मिलती है।टीएलएम में शून्य निवेश की परिकल्पना को जमीनी स्तर पर लाने का प्रयास किया,जिसकी सराहना हो रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।