लखनऊ ब्यूरो
भाजपा सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनसम्पर्क किया गया
लखनऊ 25 मार्च 2021, भारतीय जनता पार्टी ने बूथ सम्पर्क अभियान के तहत आज पहले दिन प्रदेश के आधे से अधिक बूथों पर सम्पर्क व संवाद के जरिए प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनसम्पर्क किया। पार्टी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व निर्णयों के साथ दो दिवसीय बूथ सम्पर्क अभियान के तहत लोक दरबार में पहुंच रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कल 26 मार्च को गाजियाबाद तथा बागपत जिलों में बूथ पर पहुंचकर जनसंवाद करेंगें। जबकि आज 25 मार्च को बूथ सम्पर्क अभियान के तहत प्रदेश से लेकर बूथ तक के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मंत्री, सांसद व विधायकों ने व्यापक जनसम्पर्क करते हुए मोदी सरकार व योगी सरकार के काम-काज का ब्यौरा जन-जन की दहलीज पर पहुंचाकर सघन जनसम्पर्क किया।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 25 मार्च को प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक व संतोष सिंह ने लखनऊ, प्रकाश पाल हरदोई, प्रदेश सहसंगठन मंत्री भवानी सिंह वाराणसी, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला लखनऊ, सुब्रत पाठक कन्नौज, अश्वनी त्यागी मेरठ, अनूप गुप्ता बस्ती, प्रदेश मंत्री संजय राय गोरखपुर, शंकरलाल लोधी उन्नाव, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकान्त महेश्वरी मथुरा तथा आगरा, महेश चन्द्र श्रीवास्तव वाराणसी तथा प्रदेश सरकार के मंत्रियों में सूर्य प्रताप शाही ने देवरिया, आशुतोष टण्डन गोपाल लखनऊ, ब्रजेश पाठक लखनऊ, आनन्द स्वरूप शुक्ला बलिया, श्रीराम चैहान संतकबीरनगर, नीलकंठ तिवारी वाराणसी, नीलिमा कटियार कानपुर, रमाशंकर पटेल मीरजापुर तथा एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने जौनपुर जिले में बूथ पर पहुंचकर योगी सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों के साथ जनसम्पर्क किया।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।