मयंक पाण्डेय अमेठी
अमेठी मेंअनियंत्रित हुये बाइक सवार आपस में भिड़े,
जानिए कितने हुए घायल और कितने की हुई मौत
अमेठी जनपद के फुरसतगंज कस्बे से दुकान बंद कर अपने घर वापस जा रहे मोहम्मद अनीस पुत्र समी 22 वर्ष निवासी सैम्बसी साहिल पुत्र मोहम्मद वसीम14 निवासी सैम्बसी तौफीक पुत्र नजीर 18 निवासी ब्रहमनी जो फुरसतगंज कस्बे में स्थित सैफ क्लॉथ हाउस पर काम करते हैं घर जाते समय टेकारी मोड़ के पास सामने से आ रही अनियंत्रित मोटरसाइकिल से भिड गए जिसमें तीनों बुरी तरह घायल हो गए स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से इन्हें पहुंचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज जहां डॉक्टर एच पी यादव ने मोहम्मद अनीस व मोहम्मद तौफीक को जिला अस्पताल किया रेफर मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी फुरसतगंज प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई।
रायबरेली जिला अस्पताल पहुचने पर डॉक्टरों ने मोहम्मद अनीश को मृत घोषित किया। परिवार में मचा कोहराम।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।