राकेश सिंह गोण्डा
जिलाधिकारी ने विकासखंड बभनजोत का किया औचक निरीक्षण,मतगणना स्थल का निरीक्षण
बभनजोत गोंडा।जिला अधिकारी द्वारा विकासखंड बभनजोत का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान मतदान क्रियान्वयन संबंधी सभी विभागों का बैठक किया गया उसके बाद बभनजोत ब्लाक से सटे मतगणना स्थल का निरीक्षण के दौरान स्कूल के गेट में ताला लगा रहने से वापस लौटना पड़ा ।
विकास खण्ड बभनंजोत का औचक निरीक्षण करने आए जिलाधिकारी मार्केंडेय शाही ने बिकास खण्ड सभागार में उपजिलाधिकारी मनकापुर क्षेत्राधिकारी मनकापुर बीएलओ पुलिस अधिकारी व विकासखण्ड के अधिकारी, कर्मचारी को त्रिस्तरीय चुनाव को सही ढंग से सम्पन्न कराने के लिए दिशा निर्देश दिये तथा कार्यालय व समस्त विभागों का निरीक्षण किए उसके बाद जिले द्वारा निर्धारित मतगणना स्थल जनता इंटर कॉलेज गाजीपुर का निरीक्षण करने पहुचे जिलाधिकारी को विद्यालय के दोनों गेट पर ताला लगा लगा था और वहां पर कोई अध्यापक व कर्मचारी मौजूद नहीं होने के कारण कुछ देर इंतजार करने के बाद वापस लौटना पड़ा ।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मनकापुर हीरा लाल क्षेत्राधिकारी मनकापुर ओमपाल सिंह ,खण्ड विकास अधिकारी बभनंजोत प्रदीप कुमार चौधरी ,एडीओ पंचायत संजय जायसवाल व ब्लॉक के समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित थानाध्यक्ष छपिया राकेश सिंह , प्रभारी निरीक्षक खोडारे महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।