कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर
बड़े तोंद वाले जवानों को कराया गया योग
योगाभ्यास से बड़े तोंद को किया जा सकता है कम- एमपी सिंह
गोरखपुर। पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण व महिला रिक्रूट आरक्षियों को हेल्थ मिशन के अन्तर्गत बढे पेट / वजन वाले कर्मचारीयों के स्वास्थ को देखते हुए योग प्रशिक्षक के द्वारा योग कराया गया। अपने महिला रिक्रूट और पुलिस कर्मचारियों को योग-प्राणायाम की क्रियाओं का अभ्यास करवाया गया जिससे फुर्तीला जवान हो सके। योग शरीर मन और आत्मा को एक साथ लाने का काम करता है। योग से कर्मो में कुशलता आती है। पुलिसकर्मियों के लिए योग का बड़ा महत्व है। पुलिस को अक्सर मानसिक दबाव में काम करना पड़ता है। नित्य योग का अभ्यास करके पुलिस कर्मचारी तनाव से मुक्ति पाएंगे। योग से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है साथ ही मन एकाग्रता होता और व्यक्ति हर कार्य को अपनी क्षमता के अनुसार कर पाता है पुलिसकर्मियों को क्राइम पर अंकुश लगाने के साथ-साथ अपनी तोंद और मोटापा पर भी नियंत्रण करना होगा यह तभी संभव है जब आप योग करेंगे इनमें सिपाही, दारोगा से लेकर अफसर तक शामिल हैं। हाल ही में एडीजी जोन अखिल कुमार ने बडे तोंद वाले कर्मचारियों को अपने अपने तोंद को अंदर करने का निर्देश दिया था उसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध डॉ महेंद्र पाल सिंह अपनी तरह अपने कर्मचारियों को भी स्वस्थ हुष्ट पुष्ट रहने के लिए पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में योगासन करा कर पेट के तोंद को कम करने का प्रयास किया जा रहा है अगर आप फिट है तो आपका गोरखपुर फिट रहेगा गोरखपुर फिट रहेगा तो प्रदेश फिट रहेगा प्रदेश फिट रहेगा तो देश सशक्त और मजबूत होगा। इसलिए योगासन करते रहिए अपने अपने तोंद को अंदर करते हुए क्राइम कंट्रोल करने में अपना अमूल्य योगदान दीजिए डॉ सिंह ने जवानों को बताया कि ऐसे पुलिसवाले बिल्कुल अनफिट साबित होते हैं। तोंद निकलने के कारण वह किसी क्रिमिनल का भागकर पीछा करने में सक्षम नहीं होते। इसके बाद उन्हें फिट और फुर्तीला बनाने के लिए योगा से फुर्तीला बनाया जा रहा।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक लाइन्स/ अपराध डॉक्टर महेंद्र पाल सिंह प्रतिसार निरीक्षक उमेश कुमार दूबे एंव आरटीसी प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मौर्या तथा अन्य पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण मौजुद रहे ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।