ऐसी संभावना जताई जा रही है अप्रैल मध्य में चुनाव हो सकते हैं.
पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही औपचारिक प्रकिया शुरू हो जाएगी. इसके अलावा शुक्रवार को ही आरक्षण की अंतिम सूची भी प्रकाशित होने की संभावना है.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव (Uttar Pradesh Panchayat Election 2021) को लेकर लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. संभावित दावेदर प्रचार के लिए मैदान में उतर भी गए हैं. इससे गांव की राजनीति तेज हो गई है. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी आरोप-प्रत्यारोप के दौर भी शुरू हो चुके हैं. इसी बीच खबर है कि उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की अधिसूचना (Notification) शुक्रवार को जारी हो सकती है. सरकार और निर्वाचन आयोग की पूरी तैयारी हो गई है. सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण को लेकर 26 मार्च को ही अहम सुनवाई भी है. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के मध्य में चुनाव हो सकते हैं.
राज्य निर्वाचन आयोग सुबह 10:30 बजे अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करेगा. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग पंचायत चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकता है. बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को ही सभी आपत्तियों को निस्तारित कर दिया था. ऐसे में चुनाव आयोग के प्रेस कांफ्रेंस को अहम माना जा रहा है.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।