मंडुवाडीह-मुजफ्फरपुर-मंडुवाडीह द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 12 अप्रैल से - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 7 April 2021

मंडुवाडीह-मुजफ्फरपुर-मंडुवाडीह द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 12 अप्रैल से

कैलाश सिंह विकास वाराणसी

मंडुवाडीह-मुजफ्फरपुर-मंडुवाडीह द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 12 अप्रैल से

वाराणसी 06 मार्च, 2021; रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 05162/05161 मंडुवाडीह-मुजफ्फरपुर-मंडुवाडीह द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 12 अप्रैल से 30 जून, 2021 तक प्रत्येक से सोमवार एवं बुधवार को किया जायेगा। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। 
05162 मंडुवाडीह-मुजफ्फरपुर द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 12 अप्रैल से 30 जून, 2021 तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को मंडुवाडीह से 07.25 बजे प्रस्थान कर वाराणसी से 07.45 बजे, मऊ से 09.12 बजे, देवरिया सदर से 10.28 बजे, गोरखपुर से 11.55 बजे, बगहा से 14.15 बजे, हरिनगर से 14.38 बजे, नरकटियागंज से 14.58 बजे, चनपटिया से 15.19 बजे, बेतिया से 15.35 बजे, सगौली से 16.05 बजे, बापूधाम मोतीहारी से 16.26 बजे तथा चकिया से 16.55 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 18.09 बजे पहुँचेगी ।
वापसी यात्रा में 05161 मुजफ्फरपुर-मंडुवाडीह द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 12 अप्रैल से 30 जून, 2021 तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को मुजफ्फरपुर से 19.35 बजे प्रस्थान कर चकिया से 20.16 बजे, बापूधाम मोतीहारी से 20.42 बजे, सगौली से 21.00 बजे, बेतिया से 21.19 बजे, चनपटिया से 21.36 बजे, नरकटियागंज से 22.00 बजे, हरिनगर से 22.22 बजे, बगहा से 22.45 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 01.50 बजे, देवरिया सदर से 02.44 बजे, मऊ से 04.05 बजे तथा वाराणसी से 05.45 बजे छूटकर मंडुवाडीह 06.00 बजे पहुँचेगी ।
इस विशेष गाड़ी की संरचना में  जनरेटर सह लगेज यान का 01, एस.एल.आर.डी का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 07 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 15 कोच लगाये जायेंगे।


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।