मतदान तिथि 19 अप्रैल को जनपद वाराणसी में सार्वजनिक अवकाश रहेगा-जिलाधिकारी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 11 April 2021

मतदान तिथि 19 अप्रैल को जनपद वाराणसी में सार्वजनिक अवकाश रहेगा-जिलाधिकारी

कैलाश सिंह विकास वाराणसी


 मतदान तिथि 19 अप्रैल को जनपद वाराणसी में सार्वजनिक अवकाश रहेगा-जिलाधिकारी

       वाराणसी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के मतदान तिथि 19 अप्रैल  को जनपद वाराणसी में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी माना जायेगा।
        उन्होंने बताया कि प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन व्दारा उत्तर प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा उनके सदस्यों एवं समस्त क्षेत्र पंचायत के सदस्यों और जिला पंचायतों के सदस्यों के सामान्य निर्वाचन हेतु राज्य निर्वाचन आयोग उ० प्र० लखनऊ व्दारा जारी की गयी है। उक्त जारी अधिसूचना व्दारा जनपद वाराणसी में व्दीतीय चरण के दिनांक 19 अप्रैल को मतदान की तिथि नियत की गयी है जिसकी राज्यपाल द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित की हैं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।