ब्यूरो कानपुर देहात:अरविन्द शर्मा
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर हुई वर्चुअल बैठक, दिये निर्देश
कानपुर देहात।कोविड-19 का संक्रमण जिस तरह से बढ़ रहा है उसको देखते हुए जिले की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय द्वारा वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों हेतु सर्तक और सजग किया जा रहा है, ताकि संक्रमण की गति को न्यून किया जा सके। कोविड के मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए आक्सीजन, बेड, हास्पिटल आदि की सुविधायें उपलब्ध हो इसकी समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा की गयी, साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ लोग आपदा को अपने लिए अवसर न बना ले इसका सम्बन्धित अधिकारी पूरा ध्यान रखे, अनाज की कालाबाजारी न हो इसके लिए एक बेहतरीन मेनेजमेन्ट की जरूरत है तभी हम इस तरह की गतिविधियों को रोक सकते है। कोविड-19 से हमारा जनपद सुरक्षित रहे इसके लिए जरूरी है कि हर अधिकारी व कर्मचारी निष्ठा और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह करें।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।