मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली
कड़ी सुरक्षा व अव्यवस्थाओं के बीच रुधौली ब्लाक में हुआ कुल 743 पर्चों का नामांकन
प्रपत्रों को अपलोड करने के लिए स्कैनर तक की व्यवस्था नहीं, वाईफाई भी गायब रहा सुरक्षाकर्मियों व चौकीदारों के लिए भोजन व पानी की कोई व्यवस्था न देख नाराज दिखे प्रभारी निरीक्षक
बस्ती रुधौली। प्रदेश में चल रहे पंचायत चुनाव के दृष्टिगत चौथे चरण में मतदान के लिए शनिवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसी क्रम में बस्ती जनपद के रुधौली विकासखंड में शनिवार के दिन कड़ी सुरक्षा एवं भारी अव्यवस्थाओं के बीच प्रधान पद के 427 दावेदारों ने पर्चा भरा जबकि सदस्य पद के लिए 148 व बीडीसी पद के लिए 168 पर्चे भरे गए।
नामंकन के लिए दो ही दिन का समय होने के कारण सुबह से ही आवेदकों की भीड़ विकासखंड परिसर के आसपास जुटनी शुरू हो गई, जिसे रोकने के लिए प्रभारी निरीक्षक ने दो जगह बैरिकेडिंग की व्यवस्था लगाई थी। इसके बाद भी ब्लॉक परिसर में जबरदस्त भीड़ रही। ब्लाक परिसर के अंदर ज्यादातर लोग बिना मास्क के दिख रहे थे, जिसे लेकर सख्त होने पर लोगों ने मास्क पहनना शुरू किया, यहां तक कि मास्क न होने की वजह से शुरुआत में कई दावेदारों के नामांकन पत्र लेने से मना कर दिया गया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा अपनी टीम के साथ मजबूती से डटे रहे लेकिन सुरक्षाकर्मियों व चौकीदारों के लिए ब्लॉक की ओर से भोजन वी पानी की कोई व्यवस्था न देख जमकर नाराज हुए। अंत में जब उनके सब्र का बांध टूट गया तो वे दो बजे एडीओ पंचायत पर सख्त हुए, जिसके बाद एडीओ पंचायत भोजन की व्यवस्था कराई।
पंचायत चुनाव के लिए रुधौली विकासखंड के आरओ बनाए गए मोहम्मद सादुल्लाह ने बताया कि विकासखंड में आवेदकों के प्रपत्रों को स्कैन करने के लिए स्केनर तक की व्यवस्था नहीं है, सभी चुनावकर्मी मोबाइल से फोटो खींचकर अपलोड कर रहे हैं, इसके साथ ही वाईफाई की सुविधा भी नदारद है जिसके चलते नामांकन प्रक्रिया में धीमी गति की शिकायत मिली है। शनिवार के बाद रविवार का दिन नामांकन के लिए शेष बचा है ऐसे में अवस्थाओं के बीच सभी उम्मीदवारों के नामांकन प्रक्रिया पूरी हो पाएगी अपने आप में बड़ा सवाल है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।