ब्यूरो कानपुर देहात:अरविन्द शर्मा
डीएम-एसपी ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, दिये निर्देश
कानपुर देहात।त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के अन्तर्गत जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने संवेदनशील, अतिसंवेदनशील व अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान को व्यवधान रहित बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित रहे। किसी भी प्रकार की अराजकता यहां उत्पन्न न हो इस बात का पूरा ध्यान रखे। उन्होंने वहां के स्थानी निवासियों से भी बात की। साथ ही हिदायत भी दिया कि वह कोई ऐसा काम न करे जिससे प्रशासन को उनके खिलाफ सख्त रवैया अपनाना पड़े। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि मतदान केन्द्र पर साफ सफाई, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था दुरस्त रखे। उन्होंने आमजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन कड़ाई से पालन करे साथ ही कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए कोविड-19 गाइडलांइस का भी कड़ाई के साथ पालन करें।
इसीक्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र के सर्वप्रथम बारा गांव में पहुंच उच्च प्राथमिक विद्यालय में बनाये गये मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया साथ ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय उमरन में बनाये गये मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण किया साथ ही वहां की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। वहां उपस्थित बीएलओ को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र पर सभी व्यवस्थायें सुदृढ़ रखे, मतदाताओं को इस बात का भरोसा दिलाया कि वे निडर होकर मतदान करें, किसी भी प्रत्याशी के बहकाबे में न आये। इस मौके पर तहसीलदार अकबरपुर संजय कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।