कैलाश सिंह विकास वाराणसी
वेद विद्यालय को किया गया सेनेटाइज
रामेश्वर मठ स्थित स्वामी नारायणानंद तीर्थ वेद विद्यालय में अध्यापन करते है बटुक
वाराणसी,11 अप्रैल। रामेश्वर मठ, अस्सी स्थित स्वामी नारायणानंद तीर्थ वेद विद्यालय को रविवार को सेनेटाइज किया गया। रविवार की सुबह विद्यालय के सचिव स्वामी लखन स्वरूप ब्रम्हचारी के सानिध्य में समाजसेवी सोमनाथ तिवारी उर्फ बब्बन ने अपनी टीम के साथ वेद विद्यालय को सेनेटाइजन किया। वेद विद्यालय में पढ़ने वाले वटुकों के आवासों के साथ-साथ उनकी कक्षाओं को पूरी तरह से सेनेटाइज किया गया। समाजसेवी सोमनाथ तिवारी ने कहा कि कोरोना का प्रकोप इस समय नगर में बहुत तेजी से बढ़ रहा है, इसको देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा संक्रमण को रोकने के लिए जागरूकता अभीयान चलाने के साथ ही सेनेटाइज अभीयान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए चलाये जा रहे अभीयान में हमलोगो भी सहयोग कर रहे है। समाजसेवी सोमनाथ तिवारी की टीम का मठ में स्वागत करते हुए स्वामी लखन स्वरूप ब्रम्हचारी ने कहा कि कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है इसको देखते हुए काशीवासियों से अपील है कि जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहे कोरोना के संक्रमण को लेकर चलाये जा रहे अभीयान में सहयोग करें साथ ही मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करने के साथ ही दो गज की दूरी का नही पालन करें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रचार्य जयंयपति त्रिपाठी, बापूजी, अशोक कुमार मिश्र, योगेश तिवारी सहित विद्यालय के अध्यापक उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।