देश में पिछड़ों को उनका हक दिलाने का काम बाबासाहेब ने किया : धीरसेन निषाद - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 15 April 2021

देश में पिछड़ों को उनका हक दिलाने का काम बाबासाहेब ने किया : धीरसेन निषाद

मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली

देश में पिछड़ों को उनका हक दिलाने का काम बाबासाहेब ने किया : धीरसेन निषाद

रुधौली: देश के संविधान निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने ना सिर्फ संविधान निर्माण में योगदान दिया, बल्कि देश के शोषित एवं पिछड़े समाज के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया। उनके आदर्शों पर चलकर ना सिर्फ प्रत्येक नागरिक सामाजिक एवं व्यक्तिगत जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकता है, बल्कि समाज में अपना एक अलग स्थान बना सकता है।
      उक्त बातें रुधौली चेयरमैन बुधवार को भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर अंबेडकर स्थल पर माल्यार्पण करने के बाद कहीं दूसरी ओर तहसील क्षेत्र के अरदा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं जनपद के सांसद हरीश द्विवेदी ने शैलेंद्र सिंह, पुष्करादित्य सिंह, यशवंत सिंह, जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी मंजू सिंह के साथ अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने बाबासाहेब के आदर्शों पर विस्तृत रूप से चर्चा की।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।