कैलाश सिंह विकास वाराणसी
जनपद के विभिन्न्न स्थानों पर किए गये कोरोना एंटीजन टेस्ट
वाराणसी, 23 अप्रैल 2021
जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा के निर्देशन में आज जनपद के स्टेटिक बूथों एवं स्टेशनों पर
मास/ग्रुप कोरोना एंटीजन टेस्ट किए गए । इस क्रम में कबीरचौरा एसएसपीजी हास्पिटल में 135 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट में सभी व्यक्ति निगेटिव पाये गये । विवेकानंद हास्पिटल, भेलूपुर में 364 मरीजों के कोरोना टेस्ट में सभी व्यक्ति निगेटिव पाये गये । एलबीएस हॉस्पिटल रामनगर में 114 मरीजों, कैंट रेलवे स्टेशन में 270 यात्रियों, बस स्टेशन में 98 यात्रियों तथा कांटेक्ट ट्रेसिंग के 200 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट में सभी व्यक्ति निगेटिव पाये गये ।
इसके साथ ही आज *आरटीपीसीआर* जांच के लिये कबीरचौरा एसएसपीजी हास्पिटल से 135 व्यक्तियों , विवेकानंद हॉस्पिटल, भेलूपुर से 305 व्यक्तियों , एलबीएस हॉस्पिटल रामनगर से 114 व्यक्तियों तथा कांटेक्ट ट्रेसिंग के 400 मरीजों और व्यक्तियों के सैंपल भेजे गए ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।