चौथे दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्यू नहीं हुआ बदलाव,जाने पूरी खबर ... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 19 April 2021

चौथे दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्यू नहीं हुआ बदलाव,जाने पूरी खबर ...

 

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज चौथे दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बीते गुरुवार को  पेट्रोल और डीजल 14 पैसे व 16 पैसे सस्ता हुआ था। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.40 रुपये जबकि डीजल का दाम 80.73 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 96.83 रुपये व डीजल की कीमत 87.81 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों आज लगातार चौथे दिन राहत है, कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अप्रैल के महीने में आम लोगों को महंगे पेट्रोल-डीजल से 15 अप्रैल को थोड़ी राहत मिली थी. इसके पहले लगातार 15 दिन तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था. अप्रैल से पहले मार्च के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन बार कटौती हुई थी. अप्रैल में ये पहली कटौती है. इधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में Crude Oil अब 66 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है.  

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।