माइकल भारद्वाज बलिया
मतदान बहिष्कार करने की अफवाह को लेकर जिला प्रशासन गंभीर, आइए जाने क्या है पूरा मामला
बलिया /बैरिया- बैरिया तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुरली छपरा के गांव लक्ष्मीपुर का एक मतदेय स्थल मुनिछपरा में होने के बाद वहां के कुछ लोगों द्वारा मतदान का बहिष्कार करने की अफवाह को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। जिला निर्वाचन अधिकारी अदिति सिंह ने एसडीएम प्रशांत नायक से इस संबंध में आख्या मांगी थी।
एसडीएम ने अपने आख्या में स्पष्ट किया है कि लक्ष्मीपुर से मुनिछपरा बूथ की दूरी डेढ़ किलोमीटर है। तीन किमी की अफवाह फैला कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि मतदान का बहिष्कार जैसे अफवाह फैलाने की कोशिश अगर किसी ने की तो उन्हें चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन पर्याप्त मात्रा में फोर्स रहेगी। लोग निर्भीक होकर मतदान करेंगे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।