कैलाश सिंह विकास वाराणसी
अनिल राजभर ने चिरईगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहे वैक्सीनेशन का किया निरीक्षण
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर ने जनपद के विधानसभा क्षेत्र के चिरईगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहे वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सीनेशन कराने आ रहे लोगो से वैक्सीनेशन की व्यवस्था का फीडबैक भी लिया गया।
मंत्री जी द्वारा वैक्सीनेशन स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव पर वैक्सीनेशन से संबंधित सारी सुविधाओं की समीक्षा की गयी। उन्होंने वैक्सीनेशन लगवाने के लिए आए लोगों से अपील किया वैक्सिंग की पहली डोज लगने के बाद हो सकता है हल्का बुखार आये, लेकिन उससे घबराने की जरूरत नही है। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन होने या लोगों की बारी आने में समय से वैक्सीन लग रही है या नहीं, किसी प्रकार की कोई असुविधा तो नहीं हो रहा है इसकी पड़ताल की।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।