कैलाश सिंह विकास वाराणसी
मध्यमवर्गीय परिवारों को रियायती दर पर आटा / दाल उपलब्ध करने का काम आज 21 वें दिन भी जारी रहा
कोरोना संकटकाल के दौरान वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल एवं वानप्रस्थ सामाजिक संस्था के संयुक्त तत्वाधान मे मध्यमवर्गीय परिवारों को रियायती दर पर आटा / दाल उपलब्ध करने का काम आज 21 वें दिन भी जारी रहा | इस क्रम में आज बुधवार दिनांक 9 जून 2021 को दोपहर 11 से 1 तक मीरापुर बसही स्थित जे.पी.एच.पब्लिक स्कूल से रियायती दर पर राशन वितरण किया गया | आज की वितरण सेवा मीरापुर बसही क्षेत्र के स्वर्गीय साथीगण स्व.विश्वनाथ यादव, स्व.राजेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं स्व.सतीश कुमार गुप्ता की स्मृति में समर्पित रही | 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई |
वानप्रस्थ संस्था के महासचिव राकेश मिड्ढा ने बताया कि मध्यमवर्गीय परिवारों को सम्मानजनक तरीके से सहयोग करने हेतु आटा ₹10 प्रति किलो व अरहर दाल ₹50 प्रति किलो की दर से विगत 20 दिनों मे चितईपुर,शास्त्री नगर,अशोक नगर कॉलोनी,रविंद्रपुरी कॉलोनी,सिगरा,डी.ए.वी. इंटर कॉलेज एवं अर्दली बाजार में सेवा कैंप लगाकर वितरण का कार्य किया जा चुका है | वितरण को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए संस्था ने पंजीकरण की व्यवस्था की गई थी, पंजीकृत परिवार को वितरण की तिथि,स्थान एवं समय की सूचना उनके व्हाट्सएप नंबर पर दी रही थी जिससे वितरण कार्य व्यवस्थित एवं अनुशासित रूप से संपादित होता रहा | उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण में लगातार गिरावट और अनलॉक प्रारंभ होने की वजह से पंजीकरण प्रक्रिया पिछले सोमवार को बंद कर दी गई सोमवार तक पंजीकृत हुए परिवारों को वितरण की सूचना जल्द ही दी जाएगी
वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव सिंह बिल्लू ने कहा कि सेवा कार्य अत्यंत सफल रहा एवं सेवा मैं नगर के संवेदनशील व साधन संपन्न लोगों ने खुले दिल से आर्थिक/राशन का सहयोग किया, फलस्वरूप अब तक 2925 मध्यम वर्गीय परिवारों को रियायती दर पर राशन प्रदान किया जा चुका है |
पंजीकरण प्रमुख योगेश वर्मा ने बताया कि संपूर्ण महानगर को सात (7) भाग में बांट कर पंजीकरण किया गया,इसी क्रम में आज लालपुर,शिवपुर,सारनाथ एवं कैंट थाना क्षेत्र के पंजीकृत परिवारों को क्रमवार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए राहत सामग्री वितरित की गई | प्रत्येक परिवार को 10 किलो आटा एवं 1 किलो अरहर दाल रियायती दर ₹150 मात्र में वितरित किया गया |
वितरण सेवा में डॉ. एम.पी.सिंह ,अजय पटेल,राधेश्याम गोंड,शरद वर्मा,संजय वर्मा,दीपू कश्यप,राजेश त्रिवेदी,पवन सिंह,जितेंद्र लालवानी,सुमित मौर्या "निक्की",नंदकिशोर अरोड़ा,मनोज सोनकर,रिंकू भारती,अमित वर्मा,राजेश शर्मा,राजेश वर्मा,हरिहरन,जियुतबंधन गोंड,बबलू ,करन यादव, आदि प्रमुख जनो ने महती योगदान किया |
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।