कैलाश सिंह विकास वाराणसी
प्रो हरे राम त्रिपाठी 35 वे कुलपति बने, आज पदभार ग्रहण किया
वाराणसी। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के 35वे कुलपति प्रो हरे राम त्रिपाठी ने आज पदभार ग्रहण किया। प्रो हरे राम त्रिपाठी का कार्यकाल आज से तीन साल के लिए होगा। पूर्व कुलपति प्रो राजाराम शुक्ला का कार्यकाल समाप्त होने पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आलोक कुमार राय को प्रभारी कुलपति सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी का उत्तर प्रदेश राज्यपाल, कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने बनाया था। आज से पूर्णकालिक कुलपति सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी को मिल गया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।