इश्वर चन्द्र पटेल कुशीनगर
एक मोटरसाइकिल सहित 50 शीशी देशी शराब के साथ एक नफर अभियुक्त को तरया सुजान पुलिस ने किया गिरफ्तार
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब बिक्री/ निष्कर्षण /परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी तरया सुजान कपिलदेव चौधरी के नेतृत्व में व तरया सुजान पुलिस टीम द्वारा एक नफर अभियुक्त लक्ष्मीकान्त पुत्र छोटेलाल मोहतो सा0 रघुनन्दनपुर थाना फुलवरिया जिला गोपालगंज को गिरफ्तार कर उसके पास से एक मोटरसाईकल हिरो स्पलेण्डर प्लस रजि0 नं0 BR 28 Y 3038 व 50 शीशी देशी शराब बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 219/21 धारा 60/72 आ0अधि0 में पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।