कैलाश सिंह विकास वाराणसी
जनपद के विभिन्न्न स्थानों पर किए गये 5749 कोरोना टेस्ट
ग्रामीण क्षेत्रों में 2028 लोगों की हुई कोरोना जांच
वाराणसी, 15 जून 2021
जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा के निर्देशन में मंगलवार को जनपद के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहर के स्टेटिक बूथों, स्टेशनों एवं अन्य चिकित्सा इकाइयों पर 5749 कोरोना एंटीजन एवं आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए । इस क्रम में सीएचसी आरजीलाइन में कुल 195 कोरोना टेस्ट किये गये जिसमें से 116 आरटीपीसीआर तथा 79 एंटीजन टेस्ट किये गये। सीएचसी चोलापुर में कुल 268 कोरोना टेस्ट किये गये जिसमें से 134 आरटीपीसीआर तथा 134 एंटीजन टेस्ट किये गये। पीएचसी पिंडरा में 248 कोरोना टेस्ट किये गये जिसमें से 166 आरटीपीसीआर तथा 82 एंटीजन टेस्ट किये गये। पीएचसी चिरईगाँव में कुल 156 कोरोना टेस्ट किये गये जिसमें से 78 आरटीपीसीआर तथा 78 एंटीजन टेस्ट किये गये। पीएचसी हरहुआ में कुल 176 कोरोना टेस्ट किये गये जिसमें से 88 आरटीपीसीआर व 88 एंटीजन टेस्ट किये गये। पीएचसी बड़ागाँव में कुल 248 कोरोना टेस्ट किये गये जिसमें से 148 आरटीपीसीआर तथा 100 एंटीजन टेस्ट किये गये। पीएचसी काशी विद्यापीठ में कुल 422 कोरोना टेस्ट किये गये जिसमें से 265 आरटीपीसीआर व 157 एंटीजन टेस्ट किये गये। पीएचसी सेवापुरी में 315 कोरोना टेस्ट किये गये जिसमें से 215 आरटीपीसीआर तथा 100 एंटीजन टेस्ट किये गये। इस तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में 2028 कोरोना जांच की गयी।
इसी क्रम में शहरी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर बने स्टेटिक बूथों पर 1651 कोरोना टेस्ट किए गए जिसमें से 982 आरटीपीसीआर एवं 669 एंटीजन टेस्ट किए गए । इसके साथ ही बीएचयू सर सुंदरलाल चिकित्सालय में 158 मरीजों, एसएसपीजी चिकित्साकय में 165 मरीजों के कोरोना टेस्ट में सभी व्यक्ति निगेटिव पाये गये। विवेकानन्द हॉस्पिटल भेलूपुर में 43 मरीजो, स्टेटिक बूथ शिवपुर में 21, कैंट रेलवे स्टेशन में 156 यात्रियों, सिटी स्टेशन में 64 यात्रियों, मडुआडीह स्टेशन में 100 यात्रियों, बस स्टैंड में 37 यात्रियों, जिला जेल में 19 तथा मोबाइल टीम के 10 कर्मियों के कोरोना टेस्ट में सभी व्यक्ति निगेटिव पाये गये । वहीं आरटीपीसीआर जांच के लिये बीएचयू सर सुन्दरलाल चिकित्सालय से 158 मरीजों, एसएसपीजी चिकित्साकय से 165 मरीजों, विवेकानन्द हॉस्पिटल से 43 मरीजों, कैंट रेलवे स्टेशन से 31 यात्रियों, मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन से 50 यात्रियों, शिवपुर स्टेटिक बूथ से 21 तथा मोबाइल टीम से 10 कर्मियों के सैंपल भेजे गए ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।