ब्यूरो कानपुर देहात:अरविन्द शर्मा
महिला आयोग की सदस्य 9 जून को महिलाओं की सुनेगी समस्यायें
कानपुर देहात।उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर दिनांक 9 जून 2021 को जनपद कानपुर देहात का भ्रमण करेंगी। इस भ्रमण के दौरान व महिलाओं की समस्यायें व जनशिकायतें सर्किट हाउस माती में सुनेगी।
उपरोक्त जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा ने बताया कि महिलाओं की चिकित्सीय स्थिति की जमीनी जानकारी लिए जाने, महिलाओं को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन एवं कोविडकाल में गर्भवती महिलाओं तथा अन्य गम्भीर रोगों से पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराये जा रहे उपचार व्यवस्था का अनुश्रवण करने तथा कोविड-19 से बचाव हेतु टीकाकरण (महिला) की वस्तुस्थिति की जानकारी हेतु जिला महिला चिकित्सालयों एवं जनपद में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण आयोग की मा0 पदाधिकारियों के नेतृत्व में कराये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत जनपद में महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर कल जनपद में भ्रमण करेंगी तथा महिलाओं की समस्याओं को सुना जायेगा व उसका निस्तारण भी कराया जायेगा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।