मैं तुम्हें चेतावनी दे रहा हूँ...
तुम्हारा मर्डर भी होगा बलात्कार भी होगा सरेआम पीटेे भी जाओगे कोई बचाने नहीं आएगा। तुम लोग न्याय पाने के लिए टोली बनाकर जमा होंगे नारेबाजी करोगे, अपने जाति संगठन के नाम से ज्ञापन दोगे फेसबुक,ट्विटर पर फोटो डालोगे ज्यादा से ज्यादा रास्ते पर जाकर सड़क जाम करोगे,शहर राज्य या देश बंद करोगे, प्रशासन तुम्हारी बात मान लेगा ।गिरफ्तारी करेगा फिर क्या? न्याय मिलता है? सवाल न्याय का नहीं है । सवाल यह है कि तुम पर अत्याचार होता ही क्यों है? वह इसलिए कि तुम लोग शासक बनने के लिए नहीं लड़ते हो, चुनाव में यही तुम्हारे जाति संगठन चलाने वाले नेता कांग्रेस,भाजपा,सपा,बसपा जैसी पार्टियों में बिक जाते हैं अपनें संठगन के लोगो को लगाकर वोट दिला देते है फिर पाँच साल तुम्हारे समाज पर अत्याचार करते हैं,और तुम लोग उनको अपना नेता मान कर मार खाते रहते हो।कांग्रेस,भाजपा,सपा,बसपा जैसी पार्टियों मे रहने वाले नेता इन दलों से कब भगा दिये जायेेगे इसका कोई गारन्टी नहीं है। अन्य दलों में भटकने वाले राजभर नेताओं को सुभासपा में शामिल होकर अपना वजूद खुद मजबूत करना चाहिए । माननीय ओमप्रकाश राजभर जी के नेतृत्व में एक साथ मिलकर काम करना चाहिए और अपनी सुभासपा को मजबूत करना चाहिए, अपना वजूद मजबूत रहेगा तभी समाज की लड़ाई और सत्ता पर चढ़ाई कर सकते है हमको टिकट बाटने वाला बनना है,टिकट मांगने वाला नही । सुभासपा को इतना मजबूत करो कि सभी राजनैतिक पार्टियां सुभासपा के सामने झुकने को मजबूर हो जाय। आप सत्ता की तरफ जाकर समाज के भागीदारी की लड़ाई मजबूती से लड़ सकते है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।